भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जमालपुर-किऊल सेक्शन के बीच क्रॉसिंग पर सब-वे का कार्य कराए जाने के कारण शनिवार को कई ट्रेनें देरी से चलीं। मसूदन और अभयपुर स्टेशनों के बीच सुबह 7:15 बजे से दोपहर 02:15 बजे तक 7 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इस वजह से कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया। कई ट्रेनों को रि-शेड्यूल किया गया। विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे लेट से भागलपुर पहुंची। ट्रेन संख्या 22405 अप गरीबनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को रि- शिडयूल किया। इस ट्रेन को 01:55 में खुलनी थी। लेकिन ये ट्रेन रात को 08 :55 में खुली। इसी तरह ट्रेन संख्या 13235 अप साहिबगंज-दानापुर एक्सप्रेस 03:20 की जगह यह ट्रेन 08:45 बजे खुली। दिल्ली जाने के लिए भागलपुर स्टेशन पर आए जगदीशपुर के रहने वाले सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन के आने का तीन घंटे से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.