लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- शारदा व घाघरा नदी में छोड़े गए पानी से दोनों नदिया उफना गई हैं। नदियों के किनारे बसे सात गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता के लिए बाढ़ राहत चौकी व केन्द्र सक्रिय हैं वहीं राजस्व विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावितों को सहायता पहुंचा रही हैं। गांव वालों का कहना है कि अगर और पानी छोड़ा गया तो बाढ़ अन्य गांवों तक पहुंच सकती है। आपदा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले की चार तहसीलों के सात गांव अब तक बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन गांवों की पांच हजार से ज्यादा आबाादी से बाढ़ से प्रभावित हुई है। शारदा व घाघरा नदी में बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद नदियों के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी भर गया। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बाढ़ राहत केन्द्र, चौकी सक्रिय हैं। वहीं राजस्व विभाग की टीमें बाढ़...