बदायूं, जून 18 -- बदायूं, संवाददाता। इस बार किसानों की मक्का औने पौने भाव में नहीं जाएगी, ब्लकि किसानों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य मिलेगा। जिले में मक्का खरीद के लिए सात क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें दो केंद्र बदायूं मंडी एवं दो केंद्र सहसवान मंडी एवं एक-एक केंद्र दातागंज, बिल्सी, बिसौली में खोला गया है। जिले में किसानों ने करीब 80 हजार हेक्टेयर पर मक्का की खेती की है और इस बार किसानों के लिए मक्का की फसल से उत्पादन भी अधिक मिला है। किसानों को मक्का का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए पहली बार सात केंद्र खोले गये हैं। जहां पर किसान 2,225 रुपये क्विंटल मक्का बेंच सकेंगे। सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्का बेंचने के लिए किसान का पंजीकरण होना अनिवार्य है। पंजीकृत किसान 31 जुलाई तक किसी भी क्रय केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.