रुडकी, फरवरी 5 -- शहर में शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि यह केवल सरकारी प्रयास तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें जन-भागीदारी को मुख्य आधार बनाया गया है। प्रशासन का मानना है कि शहर की सूरत तभी बदलेगी जब अधिकारी और आम नागरिक कंधे से कंधा मिलाकर जमीन पर उतरेंगे। इस अभियान में पांच हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र और स्थानीय नागरिक हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कैंट बोर्ड, आईआईटी, विभिन्न संगठनों, क्लबों के सदस्य भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.