गुमला, अगस्त 4 -- गुमला, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक रविवार को घाघरा प्रखंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सात अगस्त को रांची स्थित झारखंड विधानसभा के समक्ष प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारी को अंतिम रूप देना था। देवकी देवी ने जानकारी दी कि संघ की पांच सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दिन गुमला जिले के सभी रसोईया संयोजिका दिन के 10 बजे तक रांची केसाईं मंदिर के पास एकत्र होने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि कहा कि सात अगस्त को सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन सेवा बंद रहेगी। किसी भी रसोईया संयोजिका को उस दिन भोजन नहीं बनाना है। यदि कोई संयोजिका भोजन बनाते हुए पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.