बलरामपुर, फरवरी 2 -- बलरामपुर संवाददाता। गन्ना विकास विभाग एवं इफको के संयुक्त तत्वावधान में 7 फरवरी को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज, तुलसीपुर परिसर में आयोजित होगा, जहाँ क्षेत्र के गन्ना किसानों सहित अन्य जरूरतमंद लोग अपनी आंखों की जांच मुफ्त में करा सकेंगे। यह जानकारी सहकारी गन्ना विकास समिति बलरामपुर के विशेष सचिव अविनाश सिंह व सहकारी गन्ना विकास समिति तुलसीपुर के सचिव राजेश कुमार ने दी। बताया कि शिविर का आयोजन जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार एवं उप गन्ना आयुक्त डॉ. आरबी राम के निर्देशन में किया जा रहा है। शिविर में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा आंखों की जांच की जाएगी तथा आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि किसानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल की ...