बदायूं, फरवरी 17 -- बदायूं। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का आगाज आज से हो जाएगा। मंगलवार 17 फरवरी के लिए पहला पेपर हाईस्कूल का गणित विषय का है। परीक्षा से संबंधित तैयारी सभी केंद्र पर सोमवार शाम तक पूरी कर ली गईं। परीक्षा बोर्ड के निर्देश के क्रम में शांतिपूर्ण ढंग से एवं नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से बोर्ड से भी की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने के लिए जिले में सात स्कूल, एवं कॉलेज के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों में एचपी इंटरनेशनल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, मदर एथीना स्कूल,टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, एपीएस उझानी, बाबा इंटरनेशनल बिल्सी एवं केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के करीब चा...