देवरिया, फरवरी 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। गुरूवार को उत्तर प्रदेश संस्कृत बोर्ड की परीक्षा कड़ी निगरानी में शुरू हो गई। पहले दिन दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं में कुल 1 हजार 5 सौ 21 के सापेक्ष 9 सौ 49 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं 5 सौ 72 छात्र अनुपस्थित रहे। अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का हाल जाना। गुरूवार को संस्कृत बोर्ड की परीक्षा का पहला दिन था। परीक्षा कें लिए पूरे जिले में सात केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को जांच पड़ताल के बाद कक्षों में भेजा गया। सुबह 8.30 बजे से 11.30 तक प्रथम पाली में हाईस्कूल (पूर्व मध्यमा द्वितीय) और ग्यारहवीं कक्षा(उत्तर मध्यमा द्वितीय) में अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 6 सौ 62 के सापेक्ष 3 सौ 29 छात्रों ने परीक्षा दी। 3 सौ 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। वहीं 11 वीं में 5 सौ 2...