रुद्रपुर, दिसम्बर 5 -- खटीमा, संवाददाता। सात कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने शुक्रवार को एक होटल में छम्ब दिवस मनाया। 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध के दौरान छम्ब के मोर्चे पर वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम और शहादत को याद किया। अमाऊं स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सात कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले शहीद वीर जवानों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही छम्ब के मोर्चे पर सात कुमाऊं रेजिमेंट के शौर्य और पराक्रम को याद किया। पूर्व सैनिकों ने बताया कि सात कुमाऊं रेजिमेंट के वीर जवानों ने युद्ध में पाकिस्तान की सेना के छक्के छुड़ा दिए थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने हम छूं कूमयां, हम छू कुमाऊं, खोल दे माता खोल भवानी, बेड़ू पाको बारमासा... आदि पर नृत्य भी किया। इस द...