सीवान, फरवरी 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में गन्ना की खेती को प्रोत्साहित करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री गन्ना विकास एवं क्षेत्र विस्तार योजना के तहत सक्रिय प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में विभाग द्वारा चयनित सात किसानों को अनुदानित दर पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे गन्ने की खेती और सुगम हो सकेगी। इन यंत्रों पर सरकार की ओर से निर्धारित अनुदान दिया जा रहा है। गन्ने की बेहतर पैदावार के लिए विभाग ने तकनीक के साथ-साथ पोषण पर भी जोर दिया है। जिले के 750 किसानों के बीच पांच हजार रुपये मूल्य का उर्वरक किट मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को रासायनिक खाद और आवश्यक पोषक तत्वों के सही उपयोग के प्रति प्रोत्साहित करना है। जिले के मैरवा, नौतन, जीरादेई, दरौली और गुठनी प्रखंडों में...