पीलीभीत, जून 29 -- सात करोड़ से तैयार की जा रही छह बाढ़ परियोजनाओं में से चार पर काम पूरा कर लिया गया है। जबकि दो बाढ़ परियाजनओं का काम अब अंतिम चरण में है। इसे फाइनल टच देकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को बाढ़ खंड के अधिकारियों ने रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड ने बताया कि शेष दो परियोजनाओं पर काम को फाइनल टच दिया जा रहा है। जिले में हर मानसून सत्र में शारदा नदी के कारण कलीनगर, पूरनपुर के कई गांव जलमग्न हो जाते है। देवहा नदी में बाढ़ के कारण अमरिया बरखेड़ा और शहर के कुछ इलाकों में जल स्तर बढ़ जाता है। इसके लिए शासन की तरफ से जारी करीब सात करोड़ की धनराशि से छह बाढ़ परियोजनाओं पर काम कराया जा रहा है। इनमे से चार परियाजनाओं पर काम करा लिया गया है। दावा है कि चार परियोजनाओं को लेकर काम मजबूती से कराते हुए बाढ़ को रोकने के प्रबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.