श्रावस्ती, अगस्त 2 -- श्रावस्ती। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने बताया कि सात अगस्त को राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या श्रावस्ती आएंगी। वह महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिला जनसुनवाई करने के लिए पुलिस लाइन में शिविर लगाएंगी। जहां सुबह 11 बजे से पुलिस लाइन सभागार में सदस्य महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। इसके साथ ही महिला गृहों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.