नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- सात्विक-चिराग ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की वर्ल्ड टूर फाइनल्स हांगझोऊ (चीन)। भारत की शीर्ष पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 के ग्रुप बी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। गुरुवार को यहां खेले गए मुकाबले में बैडमिंटन रैंकिंग में तीसरे नंबर पर मौजूद सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दुनिया की आठवें नंबर की इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फियान-मुहम्मद शोहिबुल को हरा दिया। एंक घंटे में जीते : भारतीय जोड़ी ने करीब एक घंटे चले मुकाबले में 21-11, 16-21, 21-11 से जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत की। इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ सात्विक और चिराग की यह पहली जीत भी थी क्योंकि इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन में वे उनसे अपना एकमात्र पिछला मैच ह...