बेगुसराय, जून 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बेगूसराय की ओर से शहर के हर्ष गार्डन में जिला कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ता हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से एक्टिव मोड में है। सभी कार्यकर्ता मिलकर जिले की सातों सीट एनडीए गठबंधन के खाता में डालने का काम करेंगे। प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने कहा कि मोदी सरकार ने सफल तरीके से अपने 11 वर्ष के कार्यकाल को पूरा किया है। इन 11 वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से जनकल्याण के लिए किए गए विभिन्न कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी संजय गुप्ता ने बूथ सशक्तीकरण व सामाजिक सशक्तीकरण अभियान के बारे में ...