कुशीनगर, अक्टूबर 14 -- कुशीनगर। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सातों विधानसभा क्षेत्र में नवंबर माह में विवाह समारोह आयोजित होंगे। समाज कल्याण निदेशक ने इस संबंध में पत्र जारी कर जिले के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये हैं। विभाग युद्धस्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है। जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रो में 12 से 23 नवंबर तक सामूहिक विवाह समारोह होंगे। इस दौरान लगभग 700 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जायेगा। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि प्रदान की जाएगी, साथ ही गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपहार भी दिये जाएंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया का कार्य तेजी से चल रहा है। सभी पात्र जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.