बदायूं, अप्रैल 5 -- बदायूं, संवाददाता। जिले में नवरात्र के सातवें दिन माता रानी के भक्तों ने मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की। माता रानी के भक्त नवरात्र के चलते भक्ति में लीन हैं। पूरे नवरात्र व्रत रखने वाले भक्तों के घरों में माता रानी के भजनों की गूंज बनी है। नवरात्र में माहौल भक्तिमय है। शुक्रवार के लिए माता रानी के भक्तों ने माता रानी के सातवें स्वरूप में मां कालरात्रि का पूजन किया। भ्ज्ञक्तों ने पहले सुबह में घर में स्थापित मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद स्थानीय मंदिरों में जाकर माता रानी के दर्शन किए। वहीं शहर के नगला शक्तिपीठ मंदिर पर सुबह के समय भक्तों की काफी भीड़ रही। यहां पर भक्त 11 बजे तक आते जाते रहे। भक्तों ने यहां मेवा मिष्ठान का भोग लगाकर खुद के साथ ही परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। माता रानी के भक्तों का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.