रामपुर, सितम्बर 7 -- मिलकखानम। पीलाखार नदी में डूबकर किशोर की मौत हो गई। शुक्रवार को किशोर ननिहाल में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी में गया था और गहरे पानी में जाने के कारण हादसे का शिकार हो गया। शाम को मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किशोर का शव बाहर निकाला। घटना मिलकखानम थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद खुर्द गांव की है। तहसील मिलक के जादीपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह का पुत्र किशोर बिक्की उम्र 14 कक्षा 7 में पढ़ता था। किशोर 3 दिन पहले अपनी ननिहाल मुस्तफाबाद खुर्द गांव गया था। शुक्रवार दोपहर बाद किशोर अपने दोस्तों के साथ पीलाखार नदी में नहाने चला गया। किशोर अपने पांच दोस्तों के साथ नदी में नहाने लगा। नहाते समय किशोर नदी की गहराई में चला गया। दोस्तों ने किशोर को पानी में डूबते देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.