बांका, सितम्बर 25 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के सातपट्टी चटमा के प्राचीन दुर्गा स्थान के सामने मुख्य पथ जर्जर हो गया है। हल्की बारिश में सड़क तालाब में तब्दील हो जाता है। ग्रामीण पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी के अलावा स्थानीय शासन व प्रशासन उदासीन बनी हुई है। चार सौ वर्ष पूर्व स्थापित दुर्गा मंदिर में दर्जनों गांवों के लोगों का आस्था का केंद्र बिंदु बना हुआ है। क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटक नगरी तिलडीहा पहुंचने का सैंकड़ों वर्षों से सुगम पथ रहा है। शंभूगंंज - असरगंज मुख्य पथ रायपुरा चौंक से दो सौ मीटर पर स्थित चटमा दुर्गा मंदिर का इतिहास तिलडीहा मंदिर के समकालीन है। दशहरा पर्व में चटमा गांव के दर्जनों घरों में कलश स्थापित कर धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया जाता है। गांव के अलावा देश - विदेश में रहने वाले लोग शारदीय ...