फरीदाबाद, फरवरी 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध एनआईटी थाना की टीम ने शेयरबाजार में निवेश का झांसा देकर साढ़े 91 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोप में बैंक खाता धारक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान केरल के वायनाड निवासी मुहम्मद अफजल और सिरसा निवासी मुफिस के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपी मुहम्मद अफजल डिजिटल मार्केटिंग फर्म का बैंक खाताधारक है। आरोपी ने अपनी फर्म का बैंक खाता आगे आरोपी मुफिस को दिया था। आरोपी मुफीस नेयह बैंक खाता आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। आरोपी मुहम्मद अफजल ने बीकॉम की हुई है और आरोपी मुफिस 12वीं पास है। फर्म के बैंक खाते में ठगी के 29 लाख रुपये आये थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एन...