मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आनंद विहार से सहरसा जाने वाली 05578 गरीबरथ विशेष ट्रेन रविवार को साढ़े 41 घंटे की देरी से रात 08.16 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन को आनंद विहार से शुक्रवार सुबह 05.15 बजे खुलना था। लेकिन, तकनीकि कारणों से रेलवे ने इसे शनिवार शाम 06.15 बजे आनंद विहार से सहरसा के लिए रवाना किया। वहीं, रविवार को आनंद विहार से खुलने वाली 05578 गरीबरथ विशेष रात आठ बजे तक नहीं खुली थी। इस ट्रेन के विलंब से परिचालन के कारण रेलवे की सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही है। इसके अलावा 09069 उधना-समस्तीपुर विशेष भी रविवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर डेढ़ घंटा की देरी से देर रात करीब दो बजे पहुंची। इसे देर रात साढ़े 12 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचना था। दूसरी ओर सहरसा-अमृतसर 12203 गरीबरथ एक्सप्रेस भी मुजफ्फरपुर स्टेशन पर रविव...