गिरडीह, दिसम्बर 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। 14 साल के एक नाबालिग लड़के ने लगभग साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना ने पूरे समाज को शर्मशार कर दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। दुष्कर्म की घटना 28 दिसंबर की है। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध निरूद्ध की कार्रवाई की है। बताया जाता है कि संध्या पौने छह बजे बच्ची की मां घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उनकी बच्ची आकर उसे बतायी कि उसे उसी के गांव का लड़का उसे उठाकर गांव से दूर खेत में ले गया और उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बच्ची को उसी हालत में छोड़कर आरोपी लड़का फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...