बलरामपुर, जनवरी 4 -- बलरामपुर,संवददाता। तराई में सुबह कोहरे की चादर तनी रही। दिन चढ़ने के साथ हवाएं चलने लगी। दोपहर करीब एक बजे मौसम साफ हुआ। धूप निकल आई। सुकून के लिए लोग छतों पर निकले। बच्चे मैदानों व पार्कों में खेल का लुत्फ उठाने में मशगूल रहे। लेकिन दिन ढलने के साथ ही सर्द बढ़ गई। लोग रविवार का अवकाश होने की वजह से जल्दी घर पहुंचे। सूर्य निकलने पर ही दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखा,लेकिन रात का पारा करीब सढ़े तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मौसम विभाग ने बदलते मौसम के तेवर को देखते हुए औद्यानिक फसलों पर प्रभाव पड़ने की संभावना जता रहा है। कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका असर तराई के मैदानी इलाकों पर साफ दिख रहा है। हालाकि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से रविवार को दोपहर एक बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप खिलने से रा...