प्रयागराज, अगस्त 17 -- प्रयागराज। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शहर पश्चिमी से वर्तमान विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की संस्तुति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विवेकाधीन कोष से एक अप्रैल से 15 अगस्त तक 22 मरीजों को 53.60 लाख की सहायता दी गई है। एक अप्रैल 2022 से देखें तो अब तक 169 आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के उपचार के लिए 3.67 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और सरकार की प्रतिबद्धता के कारण गरीब और असहाय मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.