संतकबीरनगर, नवम्बर 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद की बदहाल सड़कों के संवरने का वक्त आ गया है। यूपीआईए की मांग पर डीएम की पहल रंग लाई और यूपीसीडा मुख्यालय ने सात सड़कों के निर्माण के लिए साढ़े चार करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। अवस्थापना सुविधाएं बढ़ने से जहां निवेश के लिए उद्यमी प्रोत्साहित होंगे, वहीं रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। जनपद की आर्थिक रीढ़ कहा जाने वाला वाला इंडस्ट्रियल एरिया वर्ष 1973-74 में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे 231.34 एकड़ में स्थापित हुआ था। जिसमें 353 भूखंडों का आवंटन हुआ है। औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में केमिकल, कपड़ा, धागा, फ्लोर मिल, पशु आहार, बिस्किट, बेकरी, ग्रोसरी, एवं लकड़ी सहित अनेक प्रकार के उद्यम लगे हुए है। करीब ढाई सौ इकाइयां यहां कार्यरत है। इनम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.