बलरामपुर, फरवरी 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। तराई क्षेत्र में हर वर्ष बरसात के दौरान पहाड़ी नालों से होने वाली तबाही और कटान की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। लगभग चार करोड़ 55 लाख 31 हजार रुपये की लागत से जिले के 18 प्रमुख पहाड़ी नालों की सिल्ट सफाई कराई जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य न केवल जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना है, बल्कि गांवों को कटान, जलभराव और आवागमन बाधित होने जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाना है। बीते वर्ष हरैया सतघरवा क्षेत्र के ग्राम बनघुसरी के निकट बहने वाले हेंगहा पहाड़ी नाला में अत्यधिक सिल्ट जमा हो जाने के कारण मुख्य धारा में स्पिल यानी छोटी धारा बनने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इससे आसपास के कई गांवों में तेज कटान शुरू हो गया था, जिससे खेतों और ग्रामीण रास्तों को ...