आगरा, फरवरी 1 -- ग्वालियर हाइवे पर इटौरा चौराहा स्थित गंगा साड़ी शोरूम में शनिवार रात भीषण आग लग गई। शोरूम के ऊपर ही मालिक का घर है। परिवार घर में फंस गया। पूरे घर में धुआं भर गया। समय रहते नींद खुलने पर परिजन छत पर चढ़ गए। पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना रात करीब सवा तीन बजे के आस-पास की है। भूपेंद्र लवानिया का गंगा साड़ी के नाम से शोरूम है। भूतल और पहली मंजिल पर शोरूम है। दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है। आग भूतल से लगी थी। पहली मंजिल तक पहुंच गई। दोनों फ्लोर पर लाखों के कपड़े रखे हुए थे। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दूसरी मंजिल पर पूरे घर में धुंआ भर गया। भूपेंद्र लवानिया का बेटा शौर्य सुबह करीब साढ़े तीन बजे पढ़ाई करने को उठा था। उसने देखा कि पूरे घर में धुआं ही धुआं है...