नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- दिवाली नजदीक है। और, चारों तरफ त्योहार की धूम नजर आ रही है। बॉलीवुड में तो एक के बाद एक दिवाली पार्टीज में हसीनाओं का गॉर्जियस लुक नजर आ रहा है। ऐसे में विदेश में बैठी प्रियंका चोपड़ा कैसे इस त्योहार को मनाने से पीछे रह सकती हैं। जॉनी वॉकर की दिवाली पार्टी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा का स्टनिंग लुक फैंस को इंप्रेस कर रहा है। विदेशी धरती पर पार्टी में दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए प्रियंका ने गॉर्जियस आउटफिट से हर किसी का अटेंशन चुरा रहा था।रेड गाउन में ग्लिटरी नजर आईं प्रियंका प्रियंका चोपड़ा ने सिल्वर, गोल्ड जैसे शानदार शाइनी कलर को दिवाली पार्टी के लिए बिल्कुल भी चूज नहीं किया। बल्कि वो अपने स्टेटमेंट लुक के लिए ब्राइट रेड कलर के शिमरी चमचमाते गाउन को पहनें नजर आईं। जिसका बोल्ड ग्लिटरी रेड कलर हर किसी का अटेंशन चु...