रामपुर, मार्च 17 -- साठा धान लगाने वालों की अब खैर नहीं। सरकारी अमला एक्टिव हो गया। कर्मचारियों की टीमें गांव-गांव दौड़ा दी गई है। अब तक बिलासपुर के कुछ खेतों में फसल पलटवा दी गई।पाबंदी के बाद भी जिले में साठा धान लग रहा है। किसान मटर और लाही के खाली खेतों में ग्रीष्म कालीन यानी साठा धान की रोपाई कर रहे हैं। बिलासपुर और स्वार में कई सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान लग चुका है। कृषि विभाग भी एक्टिव हो गया। सूचना मिलने पर कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। अब तक कई खेतों में किसान के ही टैक्टर से फसल पलटवा दी गई। इसमें ग्राम प्रधानों की भी मदद ली जा रही है। विभाग ने गांव- गांव अपने जासूस तैनात कर दिए हैं। उपजाऊ भूमि को बंजर बना रहा साठा धान रामपुर। ग्रीष्म कालीन धान की फसल पानी का दोहन तो कर रही है उपजाऊ भूमि को भी बंजर बना रही है। उपज...