मैनपुरी, जनवरी 31 -- मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित मां अवंतीबाई लोधी कोल्ड स्टोरेज की फर्म को अधूरे तथ्य दर्शाकर शून्य घोषित किया गया है। दो लोगों के नाम दर्ज फर्म के एक पार्टनर ने साजिश के तहत चिट फंड कार्यालय आगरा को गुमराह किया और उद्यान विभाग में भी झूठी शिकायतें दर्ज कराईं। ये खुलासा फर्म के दूसरे पार्टनर मुकुट बिहारी ने किया है। कोल्डस्टोरेज बंद नहीं होगा और उसमें आलू का भंडारण किया जाएगा। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा निवासी मुकुट बिहारी पुत्र मुन्नीलाल ने बताया कि भोगांव रोड पर मां अवंतीबाई लोधी कोल्ड स्टोरेज संचालित हो रहा है। इसकी फर्म मां अवंतीबाई लोधी कोल्ड स्टोरेज से संचालित है। जिसे फर्म के पार्टनर कौशलेंद्र सिंह पुत्र रामचंद्र ने चिट फंड आगरा कार्यालय में अधूरे तथ्य देकर 18 दिसंबर को फर्म को शून्य घोषित करा दिया था। इस संब...