रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, संवाददाता। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने मांडर थाना क्षेत्र के चर्चित सड़क हादसा मामले में ट्रायल फेस कर रहे छह आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। वर्ष 2021 में हुए इस मामले में अभियोजन पक्ष ने दुर्घटना को हत्या की साजिश बताकर छह लोगों शमीम अंसारी, अल्ताफ अंसारी, अफ्ताब खान उर्फ सद्दाम, विकास साहू, विशाल आनंद साहू और जियाउल अंसारी पर आरोप तय किया गया था। लेकिन, सुनवाई के दौरान घटना को साबित नहीं किया जा सका। घटना 27 सितंबर 2021 को मुड़मा चौक के पास हुई थी। हादसे में विवेक तिवारी के पिता रविंद्र नंद तिवारी की मौत पिकअप वैन की टक्कर से हो गई थी। पुलिस ने आरोप लगाया था कि मृतक एक पुराने हत्याकांड के गवाह थे और उन्हें कोर्ट में बयान देने से रोकने के लिए दुर्घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि,...