जामताड़ा, जनवरी 8 -- सागुन सोहराय:आदिवासी परंपरा और संस्कृति के रंग में रंगा जामताड़ा, ढोल-मांदर की गूंज में गूंजा जनसमर्थन जामताड़ा, प्रतिनिधि। सागुन सोहराय के पावन पर्व पर गुरूवार को जामताड़ा स्थित मंत्री डॉ इरफान अंसारी के आवासीय कार्यालय के समीप स्थित मैदान आदिवासी संस्कृति और परंपरा के जश्न से गूंज उठा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी भाई-बहन और माताएं पारंपरिक वेश-भूषा में शामिल हुए। वहीं रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर आए लोगों ने पारंपरिक नृत्य और गीत के माध्यम से अपनी संस्कृति का गौरव दिखाया। ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर पूरा मैदान झूम उठा। हर तरफ उत्सव का माहौल और सामूहिक ऊर्जा देखने लायक था। वहीं ठंड में राहत के लिए लगभग लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.