चक्रधरपुर, जनवरी 16 -- मनोहरपुर,संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के जराइकेला थाना क्षेत्र सागजोड़ी नाला के समीप गुरुवार की सुबह एक महिला का शव पुलिस ने जब्त किया है। मृतक की पहचान सागजोड़ी निवासी 51 वर्षीय तुला महतो के रूप मे हुई है। जराइकेला थाना पुलिस ने शव जब्त कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्रवाई मे जुट गई। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने तुला महतो का शव सागजोड़ी के समीप नाला के पास देखा। बताया जा रहा है की उसके सर मे चोट का निशान देखा गया। जिससे सम्भावना व्यक्त की जा रही है की तुला की हत्या पत्थर या किसी औजार से सर पर वार कर किया होगा या फिर गिरने से महिला के सिर पर चोट लगी है। पुलिस शव को जब्त कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है तथा हर बिन्दुओं पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को छानबीन ...