आगरा, दिसम्बर 3 -- साक्षी यादव का चयन उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम में हुआ है। साक्षी लगातार तीसरे साल नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 2023 में सबजूनियर नेशनल, 2024 में जूनियर नेशनल खेलने वाली साक्षी इस वर्ष भी यूपी की ओर से जूनियर नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप में हुनर दिखाएंगी। प्रतियोगिता 3 से 12 दिसंबर तक नागालैंड में होगी। साक्षी के साथ आगरा की ही अंशी यादव भी यूपी टीम में चयनित हुई हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा साक्षी की उपलब्धियों में स्कूल कोच विश्वनाथ भट्टाचार्य का अहम योगदान है। डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोई सहित क्षेत्रवासियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा यह उपलब्धि आगरा के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ती है। साक्षी की मां बबिता यादव व प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.