पिथौरागढ़, जुलाई 6 -- पिथौरागढ़। ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में धौलकांडा की साक्षी पाण्डेय ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। साक्षी को पुरस्कार के तौर पर 10 हजार रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रविवार को डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने बताया कि डाक विभाग पूरे देश में प्रतिवर्ष विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करता है। बताया कि बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ बच्चों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इस बार ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता हुई। जिसमें दया सागर इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी ने पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे पूर्व साक्षी प्रतियोगिता में राज्य स्तर में पहला स्थान हासिल कर चुकी हैं। साक्षी को देश में तीसरा स्थान मिलने पर सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश राम, मुकेश त्रिपाठ...