रांची, नवम्बर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश भाजपा ने भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गान कार्यक्रम को धूमधाम से आयोजित किया। कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने बताया कि प्रदेश भाजपा मुख्यालय रांची के अलावा रांची महानगर जिला, धनबाद, देवघर और दुमका में भी कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक वंदेमातरम गान कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत ने भले ही हजार वर्षों तक गुलामी के खिलाफ संघर्ष किया, लेकिन भारत की सांस्कृतिक चेतना अनवरत जागृत रही। देश के मनीषियों ने गीतों के माध्यम से भी इसे जागृत किया। इसी का परिणाम है कि 1875 में मां भारती के महान सपूत कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम की रचना की। भारत के मनीषियों, चिंतकों, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.