नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। साकेत कोर्ट में काम करने वाले एक अहलमद (क्लर्क) ने शुक्रवार को कोर्ट की पांचवी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक हरीश सिंह महार के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उसने काम के दबाव की वजह से जान देने की बात लिखी है। पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित हरीश परिवार के साथ फरीदाबाद में रहता था। परिवार मूलत: उत्तराखंड का रहने वाला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे कोर्ट परिसर में एक युवक के पांचवीं मंजिल से कूदने की सूचना मिली। साकेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.