बेगुसराय, जुलाई 23 -- नावकोठी, निज संवाददाता। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में साकिब जया को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने दी। साकिब जया मूलरूप से नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र के हसनपुर बागर निवासी हैं। विधानसभा क्षेत्र के एक मात्र युवा नेता जिन्होंने अपनी कार्यकुशलता से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला टीम में पुनः जगह बनाने में सफलता पायी है। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की सहमति के बाद बेगूसराय भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने देर शाम मंगलवार को साकिब जया को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष पद पर मनोनयन का पत्र जारी किया है। साकिब जया साल 2014 से संगठन में कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय हुए और 2015 में नावकोठी प्रखंड में मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बने संगठन में अन्य कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.