जमशेदपुर, अगस्त 2 -- हर हर महादेव सेवा संघ की भजन संध्या अपनी रजत जयंती मना रही है। यह आयोजन 4 अगस्त को साकची गुरुद्वारा मैदान में होगा। जानेमाने भजन गायक मनोज तिवारी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम स्थल पर पक्का पंडाल, हजारों श्रद्धालुओं के लिए कुर्सियों की व्यवस्था, बाबा बर्फानी की आकृति वाला शिवलिंग, विद्युत सज्जा, पेयजल, भोग-प्रसाद जैसी सुविधाएं नि:शुल्क रहेंगी। आयोजन के लिए गेट पास की अनिवार्यता है। संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि यह सातवीं बार है, जब मनोज तिवारी इस आयोजन में भजन प्रस्तुति देने आ रहे हैं। इससे पूर्व लखबीर सिंह लक्खा, मालिनी अवस्थी, अनूप जलोटा, पवन सिंह जैसे कलाकार भी इस मंच की शोभा बढ़ा चुके हैं। इस बार संघ सेवा रत्न सम्मान पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह को दिया जाएगा। वहीं, संघ सेवा सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.