जमशेदपुर, जुलाई 28 -- प्रथम भूमिहार महिला समाज की ओर से रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन साकची स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की अध्यक्ष सुधा कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई। सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान और रंग-बिरंगे पारंपरिक आभूषणों के साथ सोलह श्रृंगार में सजकर कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिससे माहौल पूरी तरह सावनमय हो गया। महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, ब्यूटी कॉन्टेस्ट समेत कई मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चिंटू शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सुधा कुमारी, उपाध्यक्ष सुरभि सिंह, कोषाध्यक्ष सीमा राय, मीडिया प्रभारी अर्चना सिंह और कार्यकारिणी सदस्यों का ...