जमशेदपुर, जुलाई 28 -- स्टील सिटी के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। तलवार, हॉकी स्टिक व अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया। सूचना मिलते ही साकची पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। देररात एक पक्ष की ओर से साकची थाना में लिखित शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह सोनी ने पुलिस को बताया कि राजा भाटिया, रोमी भाटिया, करण भाटिया, अर्जुन भाटिया, रीत्रि भाटिया और एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना के बाद से इलाके में तनाव है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। राजा भाटिया और सुखविंदर सिंह के बीच उक्त संपत्ति को लेकर प...