जमशेदपुर, जनवरी 16 -- साकची के धालभूम रोड स्थित बिरला सत्या अपार्टमेंट में घुसकर अंजन कुमार सिंहदेव के फ्लैट में चोरी के मामले में पुलिस ने पांच माह बाद दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चंडीनगर निवासी आकाश राम और एग्रिको सिग्नल के पास रहने वाले प्रकाश मुर्मू शामिल हैं। हालांकि पुलिस दोनों के पास से चोरी का सामान नहीं बरामद कर पाई है। साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि अगस्त 2025 में अंजन कुमार सिंहदेव के फ्लैट में बालकोनी से प्रवेश कर नकद और मोबाइल की चोरी की गई थी। इस संबंध में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...