जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने साकची बाजार में हमारे वोटों की चोरी रोकें नाम से हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान को क्षेत्र के नागरिकों और दुकानदारों ने भरपूर समर्थन दिया।दुबे ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी, डुप्लीकेट नाम, फोटो रहित रिकॉर्ड और बड़े पैमाने पर नाम हटाने जैसी समस्याएं लोकतंत्र की नींव पर खतरा हैं। कांग्रेस पार्टी पारदर्शिता की मांग को लेकर जनता की आवाज़ चुनाव आयोग तक पहुंचा रही है। कांग्रेस के द्वारा मुख्य तौर पर मांग की गई कि चुनाव आयोग मशीन रीडेबल मतदाता सूची को सार्वजनिक करे, प्रत्येक चुनाव से पहले सभी सूची अपडेट्स सार्वजनिक हों, गलत तरीके से नाम हटाने पर त्वरित शिकायत निवारण हो, और वोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.