जमशेदपुर, जून 12 -- जमशेदपुर। डिमना के एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी सेवा शुरू नहीं होने से साकची स्थित अस्पताल जाने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इमरजेंसी में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अब व्हीलचेयर पर भी मरीज को रखा जा रहा है जबकि स्ट्रेचर पर दर्जनभर मरीज पड़े हैं। इससे परसुडीह निवासी महिला मरीज के परिजन ने आक्रोश जताया क्योंकि महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और ऑक्सीजन की जरूरत है लेकिन स्ट्रेचर या बेड खाली नहीं होने के कारण उसे व्हीलचेयर पर रखकर सलाइन चढ़ाया जा रहा है। मरीजों की भीड़ के कारण इमरजेंसी में चने की जगह नहीं है क्योंकि दोनों ओर से बेड और स्ट्रेचर लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.