जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- जमशेदपुर। हावड़ा से इस्पात एक्सप्रेस मंगलवार को टिटलागढ़ न जाकर राउरकेला से लौटेगी। वहीं, 9 सितंबर को पुरी व ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर नहीं आकर झारसुगुड़ा स्टेशन से संबलपुर और कटक होकर चलेगी। 9 और 10 सितंबर को आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग नहीं जाकर राउरकेला से अप-डाउन करेगी। लाइन ब्लॉक को लेकर रेलवे में यह आदेश हुआ है। इधर, झाड़ग्राम-धनबाद मेमू 12 और 14 सितंबर को बोकारो व धनबाद स्टेशन के बीच रद्द होगी। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण मंगलवार को टाटानगर-आसनसोल मेमू आद्रा स्टेशन तक चलेगी, जबकि, टानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 9, 10 एवं 13 सितंबर को बदलेगा। इससे ट्रेन पुरुलिया के बजाय चांडिल से मुरी के रास्ते अप-डाउन करेगी। ट्रेन रद्द, परिचालन दूरी में कटौती और बदलने से झारखंड, ओडिशा व बंगाल के सैकड़ों या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.