नई दिल्ली, जनवरी 30 -- Good South Film on Netflix: 'सालार' में प्रभास के दोस्त का किरदार निभाने वाले पृथ्वीराज सुकुमारन याद हैं? नेटफ्लिक्स पर उनकी एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म स्ट्रीम कर रही है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें क्राइम थ्रिलर और कोटरूम ड्रामा दोनों का तड़का लगा हुआ है। शुरुआत में आपको ये क्राइम थ्रिलर लगेगी, लेकिन बाद में कहानी कोर्टरूम ड्रामा में बदल जाएगी।फिल्म का नाम और कहानी फिल्म का नाम 'जन गण मन' है। इसकी शुरुआत एक कॉलेज प्रोफेसर की हत्या के बाद होने वाले विरोध प्रदर्शनों से होती है। जनता न्याय की मांग कर रही होती है और दबाव में आकर पुलिस ऑफिसर (सूरज वेंजारामूडु) आरोपियों का 'एनकाउंटर' कर देता है। पूरी दुनिया उसे एक हीरो की तरह देखती है, लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है जब कोर्टरूम...