नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ 48 घंटे तक चले विशेष अभियान 'साई हॉक' में कुल एक हजार करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। अभियान के दौरान कुल 877 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 360 एफआईआर दर्ज की गईं। इफ्सो के संयुक्त पुलिस आयुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने साइबर क्राइम के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी दिशा में साई हॉक अभियान चलाया गया। इसके तहत आईफोर सी और गृहमंत्रालय की मदद से राजधानी में साइबर क्राइम के हॉटस्पॉट्स की पहचान की गई। ठगी में शामिल बैंक खाते, रकम निकालने और सिम कार्ड बेचने वाली जगहों को चिन्हित किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि अभियान में 509 लोगों को नोटिस भी जारी किए गए। एनसीआरपी पोर्टल पर देशभर से 3,777 शिकायतें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.