नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List: आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप की रेस में बदलाव का सिलसिला जारी है। गुजरात टाइटंस (जीटी) के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के सिर अब ऑरेंज कैप सज गई है। शानदार फॉर्म में चल रहे सुदर्शन मौजूदा सीजन में 8 मैचों में 59.57 की औसत से 417 रन बना चुके हैं। वह 400 का आंकड़ा छूने वाले इकलौते प्लेयर हैं। उन्होंने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर निकोलस पूरन से ऑरेंज कैप छीनी। सुदर्शन ने ईडन गार्डन्स में 36 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। यह उनका पांचवां अर्धशतक है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का हिस्सा पूरन दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने 8 मैचों में 52.57 की औसत से 368 रन बनाए हैं। जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.