शामली, अप्रैल 7 -- साइबर ठगी के शिकार पीडित व्यक्ति को साईबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा ठगी के 85 हजार 268 रुपये वापस कराये गये। कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी उस्मान पुत्र साजिद से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन के माध्यम से लोन वापस कराने के नाम पर पैसे की ठगी कर ली गयी थी। वादी की तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना शामली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए ठगी गई धनराशि 85,268 रुपये होल्ड व फ्रीज कराये गये। साइबर क्राइम थाना शामली द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुये न्यायालय के आदेश के उपरान्त वादी की होल्ड की गयी धनराशि 85,268 रुपये उनके खाते में वापस कराये गए। उस्मान द्वारा एसपी एवं साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.