सिमडेगा, जुलाई 23 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोंबाकेरा में पुलिस प्रशासन के द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर आम जनता ने कार्यक्रम में शामिल होकर पुलिस के कार्यक्रम की सराहना की। पुलिस जवानों ने भी साईबर अपराध, मानव तस्करी आदि बिंदुओं पर जागरुक किया। कार्यक्रम में किसी प्रकार के शिकायत से संबंधित आवेदन प्राप्त नहीं हुए। 23 जुलाई को बानो बेड़ाईरगी के सुमिनबेड़ा में, रेंगारिह के कोनपाला में, बोलबा के बेहरीनबासा में और पारकटांड़ के कैरबेड़ा पंचायत भवन में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन होगा। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.