प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। साईं शिंजिनी अकादमी व पेट्रोनेट एलएनजी की ओर से जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय कथारंग कार्यशाला का समापन कार्यक्रम एनसीजेडसीसी के प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने शास्त्रीय गायन, वादन व नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगियों की ओर से बनाए गए 100 चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक कथक सम्राट पं. बिरजू महराज की पौत्री शिंजिनी कुलकर्णी की कथक नृत्य की मोहक प्रस्तुति रही। प्रशिक्षक दिव्यांशी सिंह और बबीता ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। पं. वरुण मिश्रा ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति की। संयोजिका पं. बिरजू महराज की पुत्री अनीता कुलकर्णी की ओर से विजयी प्रतिभागियों को नकद धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.